फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bahu scuffles with sas and police in Aligarh

Aligarh news: बहू से जान बचाकर घर से भागी सास ने थाने में बिताया दिन, रात को ठहरी रिश्तेदार के यहां

Mon, 16 Jan 2023 09:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

अलीगढ़ के हरदुआगंज में सास-बहू का एक मामला सामने आया है, जिसमें बहू से बचकर सास भागकर थाने में गई और वहां पर पूरा दिन बिताया। रात में घर न जाकर एक रिश्तेदार के यहां रूकी।

विज्ञापन
Bahu scuffles with sas and police in Aligarh
सास बहू का झगड़ा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित एक गांव में सास-बहू का एक मामला सामने आया है, जिसमें बहू ने सास को पीटा। सास ने पुलिस बुलाई, तो बहू ने पुलिस से भी हाथापाई की। सास भागकर थाने में गई और वहां पर पूरा दिन बिताया।  

विज्ञापन


एक साल पहले प्रेम विवाह कर घर आई बहू ने जमीन के हिस्से की मांग को लेकर रविवार रात हंगामा कर दिया और अपनी सास की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची, तो बहू ने महिला सिपाहियों से भी अभद्रता कर हाथापाई कर डाली। जिसके बाद पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई। यहां से गच्चा देकर महिला घर वापस लौट आई। लेकिन बहू के डर से सास चार माह की नातिन को लेकर थाने में ही बैठी रही। देर शाम वह रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। साथ जीने मरने की कसम खाने वाले युवक-युवती का प्यार एक साल में ही दगा दे गया। दोनों की बीच कलह इतनी बढ़ गई कि अलग रहने लगे। इसी बची महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे दीपावली के बाद वह अपनी सास के पास छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सास का कहना है कि अब बहू परिजनों को परेशान करती है। पीछा छुड़ाने के नाम पर जमीन नाम करने की धमकी देती है। रविवार रात करीब बारह बजे बहू अचानक गांव आ गई और उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची महिला सिपाहियों से भी अभद्रता कर हाथापाई कर डाली। जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। 

सास ने पुलिस से कार्रवाई की मांग कर बहू से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस शाम तक बहू को समझने में लगी रही। बहू पुलिस को गच्चा देकर गांव वापस लौट गई। लेकिन सास बहू के डर से घर न जाकर थाने में ही बच्ची को लेकर बैठी रही। 


देर शाम पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर उसे रिश्तेदारों के यहां भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजपाल सिंह का कहना है कि बहू जबरन सास-ससुर से जमीन लिखवाने पर अड़ी थी, उसे समझा दिया गया है। महिला आरक्षियों से अभद्रता की उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed