{"_id":"62d06ec1ab1067099d5a542a","slug":"bad-led-lights-installed-in-kazimabad-will-be-replaced-city-office-news-ali2960461113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली जाएंगी काजिमाबाद में लगी घटिया एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली जाएंगी काजिमाबाद में लगी घटिया एलईडी लाइट
विज्ञापन
तहसील अतरौली क्षेत्र के काजिमाबाद में घटिया स्तर की लगायी गईं एलईडी लाइट बदली जाएंगी। इसको लेकर आदेश जारी हो गया है। इतना ही नहीं प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिव के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
पिछले साल शासन से जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के साथ ही ग्राम निधि से भी गांव-देहात में एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए थे। शासन से ही इन लाइटों को लगवाने के मानक और कंपनियां तय की गई थीं। इस क्रम में गांव-गांव ठेकेदारों के माध्यम से एलईडी लाइटें लगवायी जा रही हैं। बीते दिनों निदेशालय से हर जिले में सबसे अधिक एलईडी लाइट लगाने वाली पंचायतों को चिह्नित किया गया था। इसमें तहसील अतरौली क्षेत्र की काजिमाबाद ग्राम पंचायत भी शामिल थी। शासन से पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक अमरजीत सिंह को जांच का जिम्मा मिला।
उन्होंने गांव पहुंचकर पड़ताल की तो कागजों में 200 एलईडी लाइट लगना दर्शाया गया था। जबकि भौतिक सत्यापन में मौके पर मात्र 171 लाइटें ही लगी हुई मिलीं। 16 लाइट ऐसी मिलीं, जिनकी कंपनी और गुणवत्ता शासन से तय मानकों के विपरीत थी। पंचायती राज के उप निदेशक अमरजीत ने इस रिपोर्ट को शासन में भेज दिया। अब निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से डीपीआरओ को पत्र भेजकर घटिया लाइटों को बदलवाकर उनके स्थान पर निर्धारित कंपनी की ही लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।