{"_id":"644ab7e453b98a4310097d92","slug":"baby-shower-in-house-fire-broke-out-due-to-leaking-cylinder-goods-burnt-to-ashes-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में थी गोद भराई, सिलिंडर लीक होने से लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में थी गोद भराई, सिलिंडर लीक होने से लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक
Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
सार
घर पर बहन फराना की गोद भराई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए महिलाएं घर में दूसरी मंजिल पर खाना बना रही थीं। अचानक गैस सिलिंडर लीक होने से कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
जले हुूए कपड़ों को दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज स्थित मछली वाली गली में बृहस्पतिवार को एक घर में खाना बनाते समय आग लग गई। जिस घर में आग लगी, वहां एक युवती की गोद भराई का कार्यक्रम था। आग को देख स्थानीय लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक पड़ोस की महिला भी झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फैजान पुत्र सिराज मछली वाली गली मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को घर पर बहन फराना की गोद भराई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए महिलाएं घर में दूसरी मंजिल पर खाना बना रही थीं। अचानक गैस सिलिंडर लीक होने से कमरे में आग लग गई। आग को देख घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने गैस सिलिंडर को कमरे से निकाल कर खुली जगह में फेंक दिया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान पड़ोस की महिला साइना भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक जले हुए सामान की कीमत एक लाख रुपए थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने पर घर में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।