फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Babuji sacrifices to fulfill the dreams of centuries: Yogi

सदियों के सपने को पूरा करने के लिए बाबूजी ने दिया बलिदान : योगी

Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Babuji sacrifices to fulfill the dreams of centuries: Yogi
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हजारों वर्षों के सपने को पूरा करने के लिए बाबूजी कल्याण सिंह त्याग और बलिदान देने से पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल एवं बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का नाम स्व. कल्याण सिंह के नाम करने की घोषणा की। कैंसर संस्थान में कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी में शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होेंने कहा कि विवादित ढांचा गिरने पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बाबू जी ने मुख्यमंत्री पद का त्याग कर दिया ताकि किसी के खिलाफ कार्रवाई न हो।
विज्ञापन

कल्याण सिंह स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रहे और पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं दृढ़ता से अपने कार्यों को अंजाम दिया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, आरपी सिंह, डॉ. चंद्रमोहन सहित बड़ी संख्या में सरकार एवं संगठन से जुड़े नेताओं ने कल्याण सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। इससे पूर्व कल्याण सिंह की पत्नी रामवती, पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, पौत्र संदीप सिंह, सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, पूर्णिमा सिंह, काजल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। वाटर प्रूफ पंडाल में वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed