{"_id":"5c52f69fbdec221a3766845e","slug":"azam-khan-says-mahatma-gandhi-killed-in-every-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाले मामले में बोले आजम खान- 'बापू का कत्ल तो हर घण्टे हो रहा है' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाले मामले में बोले आजम खान- 'बापू का कत्ल तो हर घण्टे हो रहा है'
Thu, 31 Jan 2019 06:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में हिन्दू महासभा की महिला सचिव ने महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर उस पर खून बहाया और नाथूराम गोडसे की जयकार भी की। इस मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का बयान आया है। उन्होंने कहा यह जो बापू की हत्या हुई है वो बापू के शरीर की नहीं बल्कि उनकी विचारधारा की हत्या है। इस बात का एलान हुआ कि यहां पर गोडसे राज चलेगा। यहां संविधान नहीं, आजादी नहीं, गोडसे का राज है।
विज्ञापन
आगे जोड़ते हुए आजम खान कहा यह कोई दोबारा नहीं हुआ है। बापू का कत्ल तो हर घण्टे पर हो रहा है। जब बापू के हत्यारों का सम्मान होगा, उनके हत्यारे का मन्दिर बनेगा, उनके हत्यारे को हीरो बनाया जाएगा, जब बापू के हत्यारे को बापू से भी ऊंचा दर्जा दिया जाएगा तो बापू तो हर घण्टे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं कुंभ पर बोलते हुए आजम खान ने कहा कि अब यह दरवाजा खोल दिया जो दूसरी आने वाली सरकारें आएंगी उनके लिए भी ये राजनीतिक कुम्भ होगा। वो भी अपने टैंट लगाएंगे, सम्मेलन बुलाएंगे, रैली निकालेंगे, कट आउट्स लगाएंगे। इस बीच कुम्भ की आस्था का मामला तो गया।
विज्ञापन
आजम खान बोले कुम्भ वालों ने ही इसे निपटा दिया। कहा कि देख लीजिए क्या हश्र किया है कुम्भ का... रो रहे हैं लोग, परेशान हैं। जो आ रहे हैं उनके लिए नहाने को जगह नहीं है। दिन भर वीआईपी का तांता लगा हुआ है।
कुम्भ में कोई नेता नहीं जाते और न बैनर न कट आउट्स लगते थे। लोग सिर्फ श्रद्धा से आते थे। स्नान करते थे उसके बाद पूजा की और वापस चले गये। इस बार कुम्भ को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। कुम्भ तो इसबार आरएसएस और भाजपा के एजेंडे का आइटम हो गया। अब यह कुम्भ कहां रहा।