फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Award Ceremony of BIIT Group of Education

Aligarh News: सम्मान पाकर खिले बिट विद्यार्थियों के चेहरे, आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेन्स की होगी पढ़ाई

Sun, 05 Oct 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 01:54 PM IST
सार

सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन
Award Ceremony of BIIT Group of Education
प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन का पुरस्कार समारोह 4 अक्तूबर को आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्थान के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्थान में आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेन्स कोर्स का डिजिटल प्रबंधक और एआई एक्सपर्ट श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने लॉन्च किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता व एस एन ए वीर सिंह,मनीष बिट,एक्सपोर्टर मनीष बंसल,मानव महाजन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने कहा कि आज के युग में डिजिटल एजुकेशन ही सफलता की असली कुंजी है। जो छात्र तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, वही आने वाले समय में देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट निदेशक रुचि शर्मा ने कहा कि बिट हमेशा से छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करना है। बिट एमडी मनीष शर्मा ने कहा कि संस्थान में न केवल तकनीकी शिक्षा दी जा रही है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

पुरस्कार समारोह में एसएनए वीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, भाजपा नेता मानव महाजन, बिल्डर नरेन्द्र सांगवान, भाजपा नेता सुनील पांडेय, अरविंद पंडित, डॉ. प्रशान्त शर्मा, प्रदीप गौड़ , जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, एक्सपोर्टर मनीष बंसल,आलोक झा, जितेंद्र विष्णु गर्ग टोनी, व्यवसायी गौरव अग्रवाल, प्रमोद बोहरे, राजनीतिक सलाहकार योगेश शर्मा ,राजकुमार पचौरी, अरविंद सारस्वत , संजय सक्सेना, हरीश द्विवेदी ,राजकुमार शर्मा, मनीष अग्रवाल वूल, दीपक वार्ष्णेय, सुमित तोमर, पूजा,  प्रशांत शर्मा, जाग्रति, ईशा माहौर, अपर्णा वार्ष्णेय, हिमांशी सैनी, हरीश, दिलीप, आकाश, लोकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed