{"_id":"6047da8f8ebc3ecbad66b454","slug":"autonomous-body-will-investigate-the-works-of-mp-fund-city-office-news-ali25823329","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि के कार्यों की जांच करेगी स्वायत्त संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि के कार्यों की जांच करेगी स्वायत्त संस्था
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम की निधि से वर्ष 2014 से 2019 तक कराए गए विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच होगी। शासन द्वारा नामित कंपनी के सर्वेयर जल्द अलीगढ़ आने वाले हैं। वे मौके पर जाकर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगे। उनके आगमन से पूर्व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण तैयारियों में जुट गया है।
सांसद निधि से हुए विकास कार्यों की स्वायत्त संस्था से जांच कराने की व्यवस्था रही है। इस बार शासन ने अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम के पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन के लिए यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन को चुना है। संस्था ने हाल ही में डीआरडीए के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव, सांसद निधि की तरफ से भी 25 फरवरी को पत्र आया है। इस पत्र में सरकार की तरफ से सांसद निधि से हुए विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच की बात कही गई है।
पीडी डीआरडीए सचिन कुमार ने बताया कि सांसद सतीश गौतम के वर्ष 2014 से 2019 तक के विकास कार्यों को जांच होनी है। संस्था की टीम जल्द ही अलीगढ़ आएगी। यह टीम सांसद निधि से हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन करेगी और कम से कम 50 विकास कार्यों की जांच करेगी। यह काम एक लाख का भी हो सकता है और 50 लाख का भी।