फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Automatic feeding on the GD's arbitrariness

जीडी की मनमानी पर लगाम लगाएगी ऑटोमेटिक फीडिंग

Tue, 21 Nov 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Automatic feeding on the GD's arbitrariness
डेमो इमेज
पुलिस महकमे में लगे क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के परियोजना के तहत कोर एप्लीकेशन साफ्टवेयर (सीएएस) का एडवांस वर्जन आने जनरल डायरी (जीडी) में होने वाली मनमानी पर अंकुश लग जाएगा। अब इस साफ्टवेयर के चलते जीडी की तिथि और समय ऑटोमेटिक आएगा। हालांकि, पहले जीडी पर लोग स्वयं इंद्राज कर लेते थे।
विज्ञापन



इस नए वर्जन के तमाम फायदे हैं। मसलन, जीडी के चयन फील्ड में 20 अन्य प्रकार के विकल्प जोड़े गए हैं, जबकि एक या एक अधिक जीडी लिखने के लिए अलग से विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं एफआईआर के मामले में आमूल-चूल परिवर्तन किए गए हैं। रिपोर्ट संख्या ऑटोमेटिक आएगी। पहले जीडी पर स्वयं इंद्राज किया जा सकता था। रिपोर्ट को वेब पोर्टल/इंटरनेट से जोड़ने के लिए पूर्व में दिए गए विकल्पों में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट की श्रेणी को भी इस नए वर्जन में अलग कर दिया गया है। जघन्य अपराध व संवदेनशील अपराधों को अलग किया गया है। 

पहले यह सुविधा नहीं थी। खास बात यह है कि पहले रिपोर्ट की फाइल सेव करने से पहले रिपोर्ट की समीक्षा नहीं की जा सकती थी, लेकिन अब एसओ/एसएचओ फाइल सेव करने से पहले समीक्षा कर सकते हैं। इसमें डिजिटल हस्तक्षार की भी सुविधा दी गई है। गवाहों के प्रकार की सूची में अन्य आठ प्रकार के विकल्प जोड़े गए हैं, जबकि अभियुक्त की गिरफ्तारी के कॉलम में ब्लड ग्रुप जोड़ा गया है।


नए वर्जन के साफ्टवेयर से निसंदेह पुलिस अधिकारियों को सहूलियत मिलेगी। पहले इसकी कमी महसूस की जा रही थी। जीडी को लेकर अक्सर सवाल उठते थे। मगर, अब इस साफ्टवेयर से मनमानी पर रोक लगेगी। 
-राजेश पांडेय, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed