{"_id":"6196a876ad37e37da325b7a6","slug":"authority-s-stick-will-run-on-illegal-construction-and-encroachment-city-office-news-ali27849511","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर चलेगा प्राधिकरण का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर चलेगा प्राधिकरण का डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर प्राधिकरण सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इसी क्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के कार्य क्षेत्र नए सिरे से तय कर दिए हैं। सभी को अपने अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
नए कार्यक्षेत्र के अनुसार, सहायक अभियंता केदार राम को जोन 2 का जोनल प्रभारी बनाया गया है। इनके निर्देशन में अवर अभियंता पीयूष त्यागी प्रवर्तन जोन 2 लोधा, खैर, टप्पल, गभाना व सासनीगेट क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाइयों को अंजाम देंगे।
गंगेश सिंह लिंक कर्मचारी होंगे। अवर अभियंता श्याम मोहन शुक्ला एलमपुर कांशीराम योजना के निर्माण व विकास कार्य, अवस्थापना निधि के काम व अन्य काम करेंगे। मनोज द्विवेदी लिंक कर्मचारी होंगे। सहायक अभियंता महाराज सिंह को तहसील दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस, जिला स्तरीय बैठक की जिम्मेदारी दी गई है। अवर अभियंता मनोज कुमार द्विवेदी और श्याम मोहन शुक्ला इनकी सहायता करेंगे। सहायक अभियंता आशाराम सिंह को जोन प्रभारी जोन 3 बनाया गया है। अवर अभियंता मनोज कुमार शर्मा को प्रवर्तन जोन 3 के अंतर्गत थाना क्षेत्र सिविल लाइन, इगलास, मडराक, अकराबाद व महुआखेड़ा क्षेत्र दिया गया है। अवर अभियंता मनोज द्विवेदी व दूधनाथ सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन
सहायक अभियंता वेद प्रकाश सिंह को जोनल प्रभारी जोन 1 बनाया गया है। अवर अभियंता दूधनाथ प्रवर्तन जोन 1 हरदुआगंज, जवां, गांधी पार्क व क्वारसी क्षेत्र देखेंगे। मनोज शर्मा लिंक कर्मचारी होंगे। प्रभारी सहायक अभियंता आरके गुप्ता को जोन 4 का प्रभारी बनाया गया है। अवर अभियंता गंगेश सिंह प्रवर्तन जोन 4 के बन्नादेवी, कोतवाली, देहलीगेट व रोरावर क्षेत्र में प्रवर्तन के काम करेंगे। पीयूष त्यागी लिंक कर्मचारी होंगे।