फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam Aligarh

Atul Maheshwari Scholarship Exam : छात्रवृत्ति पाने को परीक्षार्थियों ने किए प्रश्न सॉल्व, चेहरों पर दिखी खुशी

Sun, 05 Nov 2023 07:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 07:11 PM IST
सार

5 नवंबर को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह था। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam Aligarh
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हुई। 128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रवृति पाने के लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से परीक्षा में सफल होने का प्रयास किया।

विज्ञापन


परीक्षा

5 नवंबर को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह था। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी खुश नजर आए। स्कूल की उप प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने परीक्षार्थियों को सफल होने की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मनोयोग से किए गए प्रयास कभी असफल नहीं होते। इसलिए ईमानदारी, समर्पण और परिश्रम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। पंजीकृत 391 में से 128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अंत में राष्ट्रगान हुआ। 
विज्ञापन


परीक्षा

परीक्षार्थियों के बोल

श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रतीक्षा कर रहा था। मुझे उम्मीद है कि मैं इस परीक्षा में सफल हो जाऊंगा। -शिवम कुमार, अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के प्रश्न आए थे, जिन्हें करने में कोई परेशानी नहीं हुई। बाकी अन्य प्रश्नों के उत्तर भी दे दिए गए।-मुस्कान, पिलहौना, जवां
परीक्षा को लेकर थोड़ा व्याकुल था, लेकिन जैसे ही प्रश्न पत्र सामने आए तो दिक्कतें दूर हो गईं प्रश्न अच्छे से हो गए। -मुकुल प्रताप, गुरुसिकरन
वैसे तो परीक्षा परिणाम बताएगा कि प्रश्न पत्र कैसा गया है, लेकिन मैंने सारे प्रश्नों को हल किया। परिणाम का इंतजार है। -तन्वी सैनी, सुरेंद्र नगर




इनकी रही अहम भूमिका
स्कूल के शिक्षक ललित वत्स, दीपा अधिकारी, सुषमा बिष्ट, आकांक्षा, सुनीता वाधवा, रेखा सिंह, भावना शर्मा, चंद्रवतु शर्मा, देविका, संतोष शर्मा, अरुणा शर्मा, कल्पना सिंह, प्रवीण बिथरिया, विजय अग्रवाल, नीटू चौधरी, मधुलिका, इपार्शिका, ऋतु बघेल, पुष्पा वर्मा, बबीता सिंह, प्रदीप चौधरी, याचना, प्रीति मिश्रा, ज्योति, एकता, प्रीती, प्रीतेश वार्ष्णेय, मेधा चौहान, अंबिका, खुशबू चौहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed