फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempted rape of a teenager

अलीगढ़ः खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 04 Aug 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a teenager
मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चरा रही एक किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। अरहर के खेत में खींचते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने बुरी तरह से पीटा। इससे किशोरी के बांह की हड्डी टूटने की परिवार वाले आशंका जता रहे हैं। डॉक्टर ने एक्सरे करवाया है।
विज्ञापन

14 वर्षीय पीड़ित किशोरी के अनुसार शाम करीब पांच बजे गांव से कुछ दूरी पर वह बकरी चरा रही थी तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा। वह दबोचकर पास ही अरहर के खेत में खींचकर ले जाने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए उसने छूटने की लगातार कोशिश की और शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी ने मारपीट करते हुए किशोरी की बांह में वजनी वस्तु से प्रहार कर दिया। इस पर दर्द से बिलबिलाते हुए किशोरी की और जोर से चीखें निकलने लगीं। इस पर दूर मौजूद कुछ लोग उधर दौड़े।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार लोगों को देखकर आरोपी यह कहते हुए भाग निकला कि कब तक बचेगी? अगली बार नहीं छोड़ूंगा। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंची जहां तहरीर दी गई। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां एक्सरे भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में मामला उछलने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
आरोपी ठा. राहुल सिंह पुत्र देवराज सिंह के विरुद्ध 18 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। सोशल मीडिया में मामला उछलने के बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म की कोशिश एवं पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट लिखी गई। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ठा. राहुल सिंह पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाएं कर चुका है। स्थानीय लोग हर बार दबाव डालकर पीड़ित परिवार को समझौता करने के लिए मजबूर कर देते हैं। इससे आरोपी का मन बढ़ा हुआ है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी से जानकारी करने की कोशिश की गई लेकिन उनका सीयूजी नंबर नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed