फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempted rape by abducting a girl from a puppet

Aligarh News: कठपुला से बच्ची अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पीटा

Mon, 27 Mar 2023 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by abducting a girl from a puppet
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला से अगवा नाबालिग बच्ची को ऑटो चालक ने अगवा कर एलमपुर गड़िया के पास दुष्कर्म की कोशिश की। समय रहते बच्ची के शोरशराबे पर एकत्रित पब्लिक ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के दूसरे समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पूर्व मेयर भी पीड़ित बच्ची के समर्थन में थाने पहुंच गईं और कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण व अन्य कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पटना बिहार का एक परिवार कठपुला पर झुग्गी में रहता है। इसी परिवार की 12 वर्ष की बच्ची को रविवार शाम एक ऑटो चालक कठपुला से बरगलाकर अपने साथ ले गया और जीटी रोड पर एलमपुर के पास सड़क सहारे ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। वह तो बच्ची की चीख पुकार पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी को दबोचकर बच्ची को बचाया गया।
विज्ञापन


पब्लिक ने आरोपी को जमकर पीटा। खबर पर लोधा व बन्नादेवी दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। आरोपी को बच्ची सहित थाने लाया गया। इस सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि लोग भी थाने आ गए। पीड़ित परिवार के समर्थन में कार्रवाई की मांग करने लगे। जहां अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस बीच चाइल्ड लाइन को बुलाया गया और बच्ची को उनके सुपुर्द कर मेडिकल आदि की कार्रवाई होने तक उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया। इस मामले में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में आरोपी मछली वाली गली सराय रहमान के सलमान को गिरफ्तार कर अपहरण व दुष्कर्म की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा चौकी प्रभारी की ओर से लिखा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed