{"_id":"667c34795d0e9e385500ee7f","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-in-akarabad-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: धार्मिक स्थल में लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: धार्मिक स्थल में लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Jun 2024 09:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:02 PM IST
सार
धार्मिक स्थल में दो युवक घुस गए, वहां पर उन्होंने लघुशंका की। इस घटना से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद में 26 जून की सुबह करीब नौ बजे एक धार्मिक स्थल में दो युवकों ने घुसकर लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना 26 जून सुबह करीब नौ बजे की है। धार्मिक स्थल में दो युवक घुस गए, वहां पर उन्होंने लघुशंका की। इस घटना से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कस्बा निवासी प्रशांत कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोनों युवक धार्मिक स्थल की दीवार कूदकर घुस आए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सोहिल व इरफान को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी अकराबाद के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन