{"_id":"659c46fc1f22cb30390f8448","slug":"attempt-to-rape-a-teenage-girl-in-broad-daylight-one-accused-caught-aligarh-news-c-301-1-sali1012-425-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिनदहाड़े किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिनदहाड़े किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी पकड़ा
Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
सार
किशोरी शाम करीब पांच बजे कंडे थाप रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए तथा दुष्कर्म की नीयत से बेटी को जबरन बाइक पर बिठा कर सरसों के खेतों की ओर ले गए। छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। बेटी के शोरशराबे को सुन गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कंडे पाथती किशोरी को बाइक सवार दुष्कर्म की नीयत से जबरदस्ती बैठा ले गए। पास के खेतों में ले जाकर उससे छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर शराबे पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री गांव के निकट 7 जनवरी शाम करीब पांच बजे कंडे थाप रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए तथा दुष्कर्म की नीयत से बेटी को जबरन बाइक पर बिठा कर सरसों के खेतों की ओर ले गए। छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। बेटी के शोरशराबे को सुन गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग जाने में सफल हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसनेे अपना नाम चित्रेश कुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी मगदा व भागे हुए साथी का नाम संदीप पुत्र बच्चू सिंह निवासी पाइंदापुर बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन