{"_id":"66b1e987e1c96392860a6640","slug":"attacked-with-sticks-broke-car-windows-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लाठी-डंडों से हमला, कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लाठी-डंडों से हमला, कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
Tue, 06 Aug 2024 02:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:44 PM IST
सार
मानपाल सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ काम से कौडियागंज गया था। शाम समय करीब चार बजे जैसे ही वह कस्बे में स्थित मस्जिद के पास पहुंचा तभी कस्बे के ही युवकों ने उनकी कार के सामने बाइक लगा दी। तथा लाठी डंडों से हमला करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
वह कार जिसके लाठी-डंडों से तोड़े शीशे
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद क्षेत्र के कस्बा कौडियागंज में मस्जिद के निकट 5 अगस्त की शाम कार सवारों के उपर कस्बा के ही कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। कार सवार युवक किसी तरह बचकर चौकी पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी की है।
विज्ञापन
गांव जरौली हीरा सिंह निवासी मानपाल सिंह पुत्र कैलाश चंद ने पुलिस को बताया है कि 5 अगस्त को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ काम से कस्बा कौडियागंज गया था। इसी दौरान शाम समय करीब चार बजे जैसे ही वह कस्बे में स्थित मस्जिद के पास पहुंचा तभी कस्बे के ही युवकों ने उनकी कार के सामने बाइक लगा दी। तथा लाठी डंडों से हमला करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी पर दो। जिसपर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर वहां से भाग गए। पुलिस कार को चौकी पर ले आई गई है। वहीं पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। सीओ अकराबाद सर्जना सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन