{"_id":"64cc661ab5257d254d009748","slug":"attack-on-the-revenue-team-that-went-to-vacate-the-land-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: करोड़ों की 1000 बीघा जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला, आरोपी पकड़ा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: करोड़ों की 1000 बीघा जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला, आरोपी पकड़ा, दी तहरीर
Fri, 04 Aug 2023 08:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:14 AM IST
सार
अलीगढ़ में राजस्व टीम जमीन से कब्जा हटवा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन को खाली कराती तहसील प्रशासन की टीम
- फोटो : तहसील प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की तहसील कोल के बराकलां गांव में बृहस्पतिवार को करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची तहसील की राजस्व टीम पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। ग्राम प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने हमलावर को दबोच लिया। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
एसडीएम कोल रविशंकर सिंह, तहसीलदार सौरभ यादव की टीम गांव में ग्राम समाज की करीब 1000 बीघा जमीन पर हो रहे कब्जे को हटवाने पहुंची थी। पहले दिन कुल 300 बीघा जमीन को खाली कराया। ट्रैक्टर से इस जमीन पर खड़ी फसल को जोत दिया गया। अभी करीब 700 बीघा जमीन पर और कब्जा है।
विज्ञापन
जमीन खाली कराने में ग्राम प्रधान केके पुंढीर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार से भी सहयोग लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे टीम जमीन से कब्जा हटवा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन
तहसीलदार कोल सौरव यादव ने बताया कि गांव में एक हजार बीघा ऊसर की जमीन है। पहले दिन 300 बीघा जमीन खाली करा दी गई है। अभी करीब 700 बीघा जमीन और बची हुई है। अगले कुछ दिनों में इसे भी खाली करा दिया जाएगा। हमलावर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।