{"_id":"5dc2f7768ebc3e5b635f1135","slug":"attack-on-police-team-while-arresting-thief-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः चोरी के वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ रिवाल्वर लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः चोरी के वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ रिवाल्वर लूटने की कोशिश
Wed, 06 Nov 2019 10:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
हाथरस पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात्रि से लेकर बुधवार की दोपहर तक कुछ लोगों ने पुलिस के सामने जो दुस्साहस दिखाया, उससे पुलिस की जान पर बन आई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारीगढ़ी में चोरी के एक मामले में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ वांछित और उसके परिजनों ने मारपीट कर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
बवालियों ने एक दरोगा की वर्दी फाड़कर उसकी रिवाल्वर लूटने की कोशिश की। इस दौरान अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गया और जैसे-तैसे एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ कर वहां से ले आया। उसके बाद इन अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जब पुलिस उन्हें वहां से जेल ले जा रही थी तब फिर दीवानी परिसर के बाहर इन्हीं अभियुक्तों ने पुलिस गिरफ्त से छूटने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर हाथापाई की और मारपीट की।
विज्ञापन
यही नहीं कोतवाली निरीक्षक की गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी। ऐसे में अफरा-तफरी के बीच खासा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने भी इनकी जमकर धुनाई की और बखेड़ा कर रहे कैदियों को रस्से से बांधकर जीप में डालकर ले गए। ऐसे में काफी शोरगुल भी मचा। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने इन्हें अलीगढ़ जेल तक पहुंचाया।
विज्ञापन