फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ats arrested two rohingya in aligarh

अलीगढ़: एटीएस ने गिरफ्तार किए दो रोहिंग्या, सोने के बिस्किट बरामद, भेजे गए लखनऊ जेल

Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

 मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों साल 2012 में भारत में घुसे थे। एटीएस को इनके पास से सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
ats arrested two rohingya in aligarh
मोहम्मद रफीक और मोहम्मद आमीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस ने अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद रफीक और मोहम्मद आमीन है। इन दोनों रोहिंग्या की गिरफ्तारी अलीगढ़ के ुपराने शहर के मकदूम नगर से की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दोनों सोना तस्करी के कारोबार में लिप्त थे। बांग्लादेश से सोना लाकर भारत में बेचते थे। एटीएस सोना तस्करी के बाकी एंगिल की भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों पिछले नौ साल से अवैध रूप से जाली दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहे थे और मीट फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे। दोनों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही हैं। इनके पास से सोने के छह बिस्किट मिले हैं। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि दोनों को ही अदालत में पेश किया गया है। दोनों को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ से उक्त गिरफ्तारियां की गई हैं। इनके पास से सोने के बिस्किट के अलावा यूएनएचआरसी से जारी कार्ड, मोबाइल और 770 रुपये नगद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या ने पूछताछ में स्वीकारा कि वे बिना पासपोर्ट या बिना वर्क परमिट के वर्ष 2012 में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद एजेंटों की मदद से कोलकाता के रास्ते भारत आए थे। अलीगढ़ में उन्हें ठिकाना मिल गया और मीट फैक्टरी में नौकरी भी मिल गई। तब से वे यहीं रह रहे थे। एटीएस ने दोनों को लखनऊ ले जाकर एटीएस थाने में मुकदमे के आधार पर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।


अभी उनसे पूछताछ होनी है, जिसमें सोना तस्करी के अलावा और किन अपराधों में यह संलिप्त थे, सीमा पार कराने और फर्जी प्रपत्र बनवाने में किन-किन लोगों ने मदद की और इनका ठिकाना कहां हैं। अलीगढ़ यह लोग किसकी मदद से पहुंचे थे और उनके और कौन कौन सहयोगी हैं। एटीएस रिमांड पर लेकर इन दोनों से उक्त सवालों के जवाब तलाशेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed