{"_id":"656c575f7931bfe9270500a4","slug":"atrauli-station-road-construction-got-approval-from-the-government-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अतरौली की स्टेशन रोड निर्माण को शासन से मिली स्वीकृति, 20 करोड़ से अधिक में बनेगी नौ किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अतरौली की स्टेशन रोड निर्माण को शासन से मिली स्वीकृति, 20 करोड़ से अधिक में बनेगी नौ किमी सड़क
Sun, 03 Dec 2023 03:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:54 PM IST
सार
अतरौली के पैंठ चौराहे से रायपुर स्टेशन तक सड़क बेहद बदहाल है। इस सड़क से करीब 20 से अधिक गांव जुड़े हैं। बुलंदशहर की सीमा को जोड़ते हुए दिल्ली व मेरठ के लिए यह सड़क लोगों के लिए मुख्य मार्ग मानी जाती है। सड़क की बदहाली को लेकर कई गांव के लोगों ने आंदोलन करते हुए चुनाव बहिष्कार तक का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
अतरौली के पैंठ चौराहे से रायपुर स्टेशन तक सड़क
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली से बुलंदशहर जिले की सीमा को जोड़ने वाले रायपुर स्टेशन रोड के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस रोड के चौड़ीकरण व सुद्रढीकरण कार्य के लिए शासन से 20.93 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण के लिए शासन से 5.23 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। अतरौली विधानसभा के लोग इसे बड़ी सौगात के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली के पैंठ चौराहे से रायपुर स्टेशन तक सड़क बेहद बदहाल है। इस सड़क से करीब 20 से अधिक गांव जुड़े हैं। बुलंदशहर की सीमा को जोड़ते हुए दिल्ली व मेरठ के लिए यह सड़क लोगों के लिए मुख्य मार्ग मानी जाती है। सड़क की बदहाली को लेकर कई गांव के लोगों ने आंदोलन करते हुए चुनाव बहिष्कार तक का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
अमर उजाला ने सड़क की बदलाली के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व एटा सांसद राजवीर सिंह ने खुद दो बार लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर शीघ्र ही सड़क निर्माण की मांग की थी। इसी क्रम में शासन ने सड़क निर्माण की स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया। नगर के पैंठ चौराहे पर लोगों ने मिष्ठान वितरित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व प्रदेश सरकार का आभार जताया।