{"_id":"681d0d8609e5d880bd0f810f","slug":"atrauli-got-11-ambulances-minister-of-state-gave-the-green-signal-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102521-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली को मिलीं 11 एंबुलेंस, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली को मिलीं 11 एंबुलेंस, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
सार
अतरौली में सात 102, तीन 108 एंबुलेंस मिली हैं। एक एंबुलेंस वेंटिलेटर युक्त एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस है।
विज्ञापन
अतरौली में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री संदीप सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली को प्रदेश सरकार की ओर से 11 नई एंबुलेंस मिली हैं। 8 मई को सूबे के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी ने बताया कि अतरौली में सात 102, तीन 108 एंबुलेंस मिली हैं। एक एंबुलेंस वेंटिलेटर युक्त एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना से बिना पैसा खर्च किए बेहतर इलाज मिल रहा है। जनता की सहूलियत लिए दो अतिरिक्त एंबुलेंस विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमएस डॉ. दुर्गेश कुमार, अधीक्षक अवनेंद्र यादव, केशव गौड़, सचिन कौशिक, सौरभ राजपूत, उदयपाल लोधी, सुनीत वार्ष्णेय, डॉ. रामेश्वर, अंकित शर्मा, होमेंद्र राजपूत, सन्नी बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन