फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Athletes ' flight ' of flowers Brsenge

एथलीटों पर ‘हवाई जहाज’ से बरसेंगे फूल

Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
अनुज शर्मा
अनुज शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Athletes ' flight ' of flowers Brsenge
एथ्‍ाले‌टिक्‍स
गजब! वाक ई दृश्य बड़ा ही गजब होगा! 12 अप्रेल  से शुरू हो रही 24 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप 2016 का शुभारंभ ‘आईपीएल’ की तरह से ही होगा।
विज्ञापन

रिजल्ट में सुई के नोंक के बराबर भी अंतर न आए इसके लिए सेकेंड के एक हजारवें हिस्से का भी बेचूक परिणाम देने वाले कैमरे होंगे। नेशनल और इंटरनेशनल एथलीट मेहमान दीर्घा की शान होंगे। ट्रैक रात को भी इस तरह रोशन रहेगा कि खिलाड़ियों को सूरज की कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को शुरू हो रही एथलेटिक चैंपियनशिप की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया। सूत्रों की मानें तो पूरे देश में प्रदेश स्तर की यह पहली प्रतियोगिता होगी जिसके आगाज पर हवाई जहाज फूलों की वर्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रतिभाग करने वाले एथलीट अधिकतर से गांव और गरीब परिवारों से हैं। चैंपियनशिप के शुभारंभ के मौके पर पीएसी के बैंड स्वर लहरी के बीच दुल्हन की तरह सजे मैदान पर कतार बद्घ इन खिलाड़ियों के ऊपर हवाई जहाज जब फूल बरसाएगा तो पल गौरवमयी हो जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीडीओ डीएस सचान के प्रयास से एम्बीशन फ्लाइंग क्लब के हवाई जहाज पुष्प वर्षा कर इस प्रतियोगिता में रोमांच भरेंगे।
हालांकि खेल अधिकारी और खुद सीडीओ ने इस ‘सरप्राइज’ की अभी तक किसी को भनक नहीं लगने दी है। एथलीट के नामचीन नेशनल कोच रुस्तम खान,  राजाराम  व हेमर थ्रो के इंटर नेशनल खिलाड़ी इश्तियाक अहमद आदि की मौजूदगी इसमें चार चांद लगाएगी।    
यह हुई तैयारियां
मैदान तैयार हो गया है। रविवार को 400 मीटर ट्रैक पर गेरुआ रंग डाला गया। सोमवार को आठ लेन का ट्रैक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अजीत कुमार व कल्पना चौधरी के नेतृत्व में एक दर्जन एथलीट कड़ी धूप में भी इसे तैयार करते रहे। प्रतियोगिता को लेकर नया सामन भी खूब आया है। पोल वॉल्ट के लिए गदद्े और बाधा सेट आ गए हैं।  फोटो फिनिश कैमरा सेकेंड का भी आ गया है। ट्रैक के किनारों पर लाइटिंग को पोल भी लग गए हैं
यह होंगे मेहमान
ओपनिंग सेरेमनी का उद्घाटन कमिश्नर चंद्रकांत करेंगे। डीएम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। एसएसपी विशेष अतिथि रहेंगे। वहीं समापन समारोह की अध्यक्षता डीआईजी अलीगढ़ करेंगे। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सागर सचिव विकलांग कल्याण एवं सिंचाई विभाग होंगे। शहर विधायक जफर आलम और कोल विधायक हाजी जमीर उल्लाह आदि माननीय विशेष अतिथि रहेंगे।
यह मुख्य प्रतियोगिताएं होंगी
100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक की रेस , 10  व  20 किमी की पैदल चाल। पोल वॉल्ट, लांग व हाई जंप,  ट्रिपिल जंप, शॉटपुट , हेमर थ्रो, डिस्क स थ्रो, जैवलिन थ्रो व 110 मीटर बाधा दौड़ आदि ईवेंट होंगे। इन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को दिनभर खिलाड़ियों की पंजीकरण को भीड़ रही।   

दो दिन स्टेडियम में नो एंट्री
24 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप 2016 के कारण सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीन दिन स्टेडियम वॉकिंग और एथलीट के अलावा अन्य खेलों का अभ्यास करने वालों के लिए बंद रहेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता जब तक आयोजित होगी अन्य दिनों की तरह सभी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वह मैदान और ट्रैक को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रतियोगिता में सहयोग दें ताकि अलीगढ़ का नाम ऊंचा हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed