फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Athletes

पहले दिन के खेलों में लखनऊ का रहा दबदबा

Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Athletes
चैंप‌ियनश‌िप - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दो दिवसीय 24 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2016 का मंगलवार को अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में पीएसी के बैंड की धुन के बीच एथलीटों पर हवाई जहाज (ग्लाइडर) से 12 बार पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसका सैकड़ों लोग गवाह बनने। पहले दिन के खेल में लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अलीगढ़ के खिलाड़ी  भी संघर्ष करते दिखे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों के 600 एथलीट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन के खेलों की शुरूआत 10 हजार मीटर दौड़ से हुई। महिला वर्ग में लखनऊ की सुधा पाल ने यह दूरी 37:59.04 मिनट में पूरी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बराबंकी की किरण 38:03.04 मिनट के साथ सिल्वर और लखनऊ की कविता यादव 38:59.04 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहींा।
विज्ञापन

 इस दूसरी के पुरुष वर्ग में बलिया केे वसुधर निषाद ने 30:39.04  मिनट में रेस पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीगढ़ के अजय वीर 30:40.87 मिनट और  राम विनोद 31:45. 86 मिनट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो के मुकाबले के महिला वर्ग में निकिता गाजियाबाद ने 36.61 मीटर हैमर फेंककर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रजनी 34.09 मीटर और प्रीति 33.26 मीटर हैमर फेंककर मेरठ को रजत और कांस्य पदक दिलाया। वहीं पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के विक्रांत 57.77 मीटर के साथ प्रथम, मेरठ के विकास चौधरी 55.64 मीटर के साथ दूसरे और लखनऊ के सचिन 54.55 मीटर हेमर थ्रो फेंकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 800 मीटर रेस का रोमांच भी खूब रहा। लखनऊ की विजय लक्ष्मी ने 02:20.08 मिनट में  रेस पूरी कर महिला का गोल्ड झटक लिया। लखनऊ की ही शिवानी हुड्डा 02:25.05 मिनट और वाराणसी की नंदिनी 02:37.07 मिनट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में बागपत के दीपक कुमार ने 01:57.01 मिनट में यह रेस पूरी कर गोल्ड हासिल किया। मुजफ्फर नगर के  शरद सोयाल नेे कांटे की टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। शरद ने 01:57.06 मिनट में रेस पूरी की। अलीगढ़ के दीपक 01:58.07 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 दोपहर के खेलों की समाप्ति के बाद पौन बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चंद्रकांत ने ध्वजारोहरण किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों के मार्च पार्स्ट की सलामी ली। इस बीच जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, शिक्षाविद् डा. रक्षपाल सिंह, एसएसपी जे रविंद्र गौड़, आयोजन समिति के अध्यक्ष सीडीओ डीएस सचान, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव आदि ने गुब्बारे उड़ाकर खेल प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। एंबीशंस फ्लाइंग क्लब ने ट्रेनीज हवाई जहाज से स्टेडियम प्रांगण में आसमान से पुष्प वर्षा कराई। खिलाड़ी और आसपास के लोगों के लिए यह रोमांचकारी पल रहा। पुष्प वर्षा के लिए हवाई जहाज ने आकाश में 12 चक्कर लगाए। खास बात यह रही कि हर चक्कर पर प्लेन की उड़ान नीची रही। आसपास के लोगाें ने अपनी छतों से इस दृश्य का खूब आनंद लिया।

एनसीसी कैडेट्स मेहमानों को मंच तक ससम्मान ले गए। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन जिला साक्षरता समिति की पूर्णकालिक अधिकारी नीलम शर्मा, और एएमयू जिम्मनेजियम कोच मजहर उल कमर ने किया। जिला पीटीआई सुशील शर्मा,  जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार  आजमी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा , पर्यावरणविद् सुबोध कुमार शर्मा, जिला विज्ञान अधिकारी जिया खान, बीएसए संजय शुक्ला, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी प्रशांत कुमार, डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप, डीसी एनआरएलम करुणापति मिश्र, पीडी डीआरडीए गोरखनाथ भट्ट, सेवायोजन अधिकारी भारतीय, अर्जुन सिंह फकीरा, कल्पना चौधरी, अजीत, मसूद अमीनी आदि के साथ भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed