फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atal Awasiya Vidyalaya Entrance Exam

Atal Awasiya Vidyalaya: कक्षा छह व नौ के लिए प्रवेश परीक्षा आज, 1339 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Sun, 02 Mar 2025 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:04 AM IST
सार

अलीगढ़ में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के साथ ही क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज, आगरा रोड एटा, पीबीएस इंका. बागला कॉलेज मार्ग हाथरस और जीजीआईसी तहसील रोड कासगंज में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Atal Awasiya Vidyalaya Entrance Exam
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश को लेकर 2 मार्च को मंडल के 1339 परीक्षार्थी नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा देंगे। श्रम विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

 
अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह और नौ में 140-140 सीटों (70 बालक व 70 बालिकाओं) पर प्रवेश होना है। इसको लेकर श्रम विभाग ने आवेदन मांगा था। अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के कक्षा छह में 800, कक्षा नौ में 539 समेत 1339 परीक्षार्थी को आवेदन सही पाया गया। 
विज्ञापन


कक्षा छह में 259 व कक्षा नौ में 198 समेत 457 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज, आगरा रोड एटा, पीबीएस इंका. बागला कॉलेज मार्ग हाथरस और जीजीआईसी तहसील रोड कासगंज में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों पर पेयजल आदि की व्यवस्था कर दी गई है। सभी जनपदों में श्रम प्रर्वतन अधिकारियों की तैनाती की गई है। - सियाराम, उप श्रम आयुक्त


इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

  • अलीगढ़ में कक्षा छह में 259 व कक्षा नौ में 198 
  • एटा में कक्षा छह में 173 व कक्षा नौ में 116 
  • हाथरस में कक्षा छह में 226 व कक्षा  नौ में में 152 
  • कासगंज में कक्षा छह में 142 व कक्षा नौ 73 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed