{"_id":"331c16fc97a532b949d0338174bd3c4c","slug":"at-the-swearing-in-ceremony-the-leaders-took-the-oath-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोहः विकास खंडों पर प्रधानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोहः विकास खंडों पर प्रधानों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिले के सभी विकास खंडों पर एक साथ आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में जनपद की 902 ग्राम पंचायतों में से लगभग 557 प्रधानों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शेष प्रधान सदन पूरा न हो पाने के कारण शपथ से वंचित रह गए। रविवार को ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
इसमें बिजौली से 57, धनीपुर से 33, लोधा से 62, इगलास से 36, चंडौस से 45, टप्पल से 50, अतरौली से 43, छर्रा से 67, अकराबाद से 37, गोंडा से 36, खैर से 41 और जवां से लगभग 50 प्रधानों ने शपथ ली है। जिनकी कुल संख्या लगभग 557 हो रही हैं।
वहीं डीपीआरओ परवेज आलम ने बताया कि मात्र 70 फीसदी प्रधानों को ही शपथ दिलाई जा चुकी है जिसकी कुल संख्या लगभग 631 है। अन्य को उपचुनाव के बाद सदन पूरा होने पर ही शपथ दिलाई जाएगी। डीपीआरओ के आंकड़ों के मुताबिक केवल 271 प्रधान ही शपथ लेने से शेष रह गए हैं। लेकिन ब्लाकों की जानकारी के मुताबिक लगभग 345 प्रधान शपथ लेने से रह गए हैं।
विज्ञापन
जिले में यूं तो 902 प्रधान चुने गए हैं। लेकिन इनमें से मात्र 70 फीसदी ही शनिवार को सभी विकास खंडों पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले सके। शेष प्रधान सदन पूरा न हो पाने के कारण शपथ से वंचित रह गए।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत सदस्यों के 11434 वार्डो में से मात्र 8273 सदस्य ही चुने जा सके हैं। सदन पूरा होने के लिये दो तिहाई सदस्य होना अनिवार्य है।
इस वजह से शेष प्रधानों को शपथ के लिये सदस्य पद के लिये होने वाले उपचुनावों तक इंतजार करना होगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों को रविवार को विकास खंडों पर पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी जाएगी।