फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   At 12 o'clock in the city, 'G Happy New Year'

12 बजते ही शहर में गूंजा ‘हैप्पी न्यू ईयर’

Mon, 01 Jan 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 01 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
At 12 o'clock in the city, 'G Happy New Year'
रोटरी क्लब अलीगढ़ प्राइड की न्यू ईयर कार्यक्रम में डांस करते जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न में शहरवासी डूब गए हैं। देर रात तक लोग संगीतमय शाम के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने में मशगूल रहे। महानगर में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। दिन भर गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की भीड़ लगी रही। गुलाब के फूल एवं गुलदस्ते की जबर्दस्त डिमांड देखी गई।  रात 12 बजते ही तरफ पटाख्‍ाे छूटने लगे और लोग एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद देने लगे। भ्‍ाारी संख्या लोग सेंटर प्वांटर जमा हो गए। पुलिस ने अहतियात के तौर पर उन्‍हें वहां से हटा दिया।
विज्ञापन


महानगर के होटल एवं रेस्टोरेंट में वर्र्तमान की विदाई (2017) एवं नववर्ष 2018 के स्वागत में रंगारंग आयोजन हुए। होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कुछ होटलों में लाइव म्यूजिकल नाइट के साथ-साथ लजीज व्यंजन का इंतजाम किया गया था। म्यूजिक की धुन पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। बहुत से लोग परिवार के साथ नए साल को सेलिब्रेट करने होटलों में पहुंचे थे। कई स्थानों पर लोग जाम से जाम टकराते भी नजर आए। दोपहर में महानगर की गिफ्ट गैलरियों में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


अपने रिश्तेदार व दोस्तों के लिए युवाओं ने जमकर उपहारों की खरीदारी की। कोई गुलदस्ता तो कोई घड़ी या परफ्यूम की खरीदारी कर रहा था। पर्स, बेल्ट व कपड़ों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, रेलवे रोड, मामू भांजा आदि क्षेत्रों में खूब चहल-पहल देखी गई। नए साल को लेकर युवाओं का उत्साह देखने लायक था। नकवी पार्क से लेकर शहर के अन्य पार्कों आदि में भी लोग घूमते नजर आए। रामघाट रोड स्थित एक होटल के मैनेजर अरविंद मिश्रा ने बताया कि उनके यहां लाइव म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया है। इंट्री फ्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबी वाहन चालकों पर रही सख्ती
रात में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे युवकों पर खूब सख्ती दिखाई। युवकों को घर जाने की हिदायत के साथ ही छोड़ा। इस दौरान कई बार मैरिस रोड पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।


नए साल के जश्न में हुई प्रतियोगिताएं
 रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड का कार्यक्रम तरुण वैली में हुआ। इसमें झूले, गेम तथा बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं हुईं। सभी ने मिलकर फिल्मी गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष विकास जैन, सचिव मनीष जैन, नितिन माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, राजेश अग्रवाल, अंकित गोयल, लव गुप्ता, मनीष चौधरी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed