{"_id":"65d3a022fb7f5b402b0624c2","slug":"assam-rifles-soldier-dies-in-accident-aligarh-news-c-2-1-ali1010-331060-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: असम राइफल्स जवान पटरी पर गिरा, ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: असम राइफल्स जवान पटरी पर गिरा, ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई
Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
सार
असम के एक रेलवे स्टेशन पर धक्का-मुक्की के दौरान असम राइफल्स के जवान नीचे पटरी पर गिर पड़े तभी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। असम राइफल्स के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को शोक शस्त्र सलामी दी।
विज्ञापन
असम राइफल्स के जवान देवराज सिंह के दोनों बेटे नमन करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव सिकरना निवासी असम राइफल्स के जवान देवराज सिंह पुत्र किशनपाल सिंह की ड्यूटी पर जाते समय असम में ट्रेन के पहियों के नीचे आने से मौत हो गई। 19 फरवरी को गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार असम के एक रेलवे स्टेशन पर धक्का-मुक्की के दौरान वह नीचे पटरी पर गिर पड़े तभी ट्रेन की चपेट में आकर उनका निधन हो गया। असम राइफल्स के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को शोक शस्त्र सलामी दी। वह चार भाई-बहन में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन