फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ask money from amu chancellor fake id

एएमयू कुलपति की फेक आईडी से फिर मांगे रुपये

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम व फोटो से एक बार फिर किसी शातिर ने फर्जी व्हाट्स एप आईडी बनाकर रुपयों की मांग शुरू कर दी।सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
ask money from amu chancellor fake id

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम व फोटो से एक बार फिर किसी शातिर ने फर्जी व्हाट्स एप आईडी बनाकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। यह इस तरह का तीसरा मामला है, जब उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है और रुपयों की जानकारी हुई है। प्रकरण संज्ञान में आने पर एएमयू इंतजामिया की ओर से थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एएमयू प्रॉक्टर मो. वसीम की ओर से यह मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि मोबाइल नंबर 9163536247 से एएमयू के कई प्रोफेसरों व एएमयू स्टाफ के लोगों को व्हाट्स एप संदेश मिले हैं, डीपी में कुलपति की फोटो लगी है और खुद तारिक मंसूर बनकर रुपयों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब इंतजामिया के अधिकारियों तक पहुंची तो तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि यह अब तक तीसरा मुकदमा इसी तरह का दर्ज कराया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed