{"_id":"64b83c3cdbba17a310008134","slug":"as-soon-as-the-moon-of-moharram-was-seen-sobs-echoed-in-the-azkhans-aligarh-news-c-2-ali1009-169343-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोहर्रम का चांद दिखते ही अजाखानों में गूंजी सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोहर्रम का चांद दिखते ही अजाखानों में गूंजी सिसकियां
विज्ञापन
मोहर्रम का चांद दिखते ही अजाखानों में सिसकियां गूंजने लगी। एएमयू के बैतुल सलात सहित इमामबाड़ों में मजलिस शुरू हो गई।
बैतुल सलात में मौलाना गुलाम रजा ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि इमाम हुसैन मदीना से करबला के लिए सफर शुरू किया। उन्होंने करबला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत का जिक्र किया है। इमामिया हॉल नेशनल कॉलोनी आमिर निशा, इमाम बारगाह रजा असद अली खान मेडिकल रोड, इमाम बारगाह रियासती अली फूल चौराहा, इमाम बारगाह नादिर हुसैन आमिर निशा, इमाम बारगाह मंसब रजा शमशाद मार्केट, इमाम बारगाह मास्टर मोहम्मद वकी भमोला, इमाम बारगाह आले मोहम्मद नगला मल्लाह, इमाम बारगाह कनीज सुगरा केला नगर, इमाम बारगाह नाजिम अब्बास धौर्रा माफी, इमाम बारगाह राजा अहमद हसन कोठी रानी दुल्हन, इमाम बारगाह अख्तर रजा सैयद बाड़ा, इमाम बारगाह इमाम अली भुजपुरा, इमाम बारगाह हुसैनिया जेहरा केला नगर, इमाम बारगाह मोहम्मद हुसैन बुंदु भाई सैयद बाड़ा में मजलिस हो रही है।
खाना-ए-काबा के गिलाफ का टुकड़ा
अलीगढ़। इमाम बारगाह हुसैनिया जेहरा में खाना-ए-काबा के गिलाफ का टुकड़ा है, जिसकी जियारत करने आते हैं। आस्ट्रेलिया के विवि में इतिहास विभाग के प्रोफेसर अथर अब्बास रिजवी ने 1984 में इमामबाड़ा बनवाया था। वह कम्युनिस्ट विचारधारा के थे। अचानक वह भारत आए और छतरी वाली कोठी खरीदी और उसके हिस्से में इमामबाड़ा बनवा दिया।