फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrested for creating fake WhatsApp ID in the name of SSP

Aligarh News: एसएसपी के नाम की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाने वाला गिरफ्तार, भरतपुर के युवक ने किया था यह काम

Mon, 22 May 2023 12:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 12:50 AM IST
सार

एसएसपी कलानिधि नैथानी के पुलिस लाइन में दरोगा भरती के नियुक्ति पत्र बांटने संबंधी फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई। जिसमें 8001215236 मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया। इसमें एसएसपी की फेसबुक आईडी से जुड़े उन फेसबुक दोस्तों को संदेश भेजे जा रहे थे, जिनके नंबर फेसबुक आईडी पर दर्ज हैं।

विज्ञापन
Arrested for creating fake WhatsApp ID in the name of SSP
पकड़ा गया राहुल खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी के नाम की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर वारंट के आधार पर यहां लाया गया। उसने स्वीकारा है कि लोगों से ठगी करने के नाम पर उसने इस हरकत को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


ये घटना फरवरी की है, जब एसएसपी कलानिधि नैथानी के पुलिस लाइन में दरोगा भरती के नियुक्ति पत्र बांटने संबंधी फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई। जिसमें 8001215236 मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया। इसमें एसएसपी की फेसबुक आईडी से जुड़े उन फेसबुक दोस्तों को संदेश भेजे जा रहे थे, जिनके नंबर फेसबुक आईडी पर दर्ज हैं। उनसे रुपयों की मांग जरूरत बताकर की जा रही थी। इस मामले में साइबर सेल की ओर से सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी तरह की आईडी इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील के नाम व फोटो से बनाई गई थी।
विज्ञापन

 
साइबर सेल के प्रभारी जुगेंद्र सिंह व उनकी टीम ने प्रयास कर आरोपी की पहचान राहुल खान निवासी भरतपुर राजस्थान के थाना नगर क्षेत्र के रूप में की। उसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया और वारंट के आधार पर यहां लाकर जेल दाखिल किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उसकी दो शादियां हुई हैं। पहले उसकी मध्य प्रदेश में नौकरी थी। मगर नौकरी छूटने पर वह गांव आ गया। जहां उसके गांव के कई युवक साइबर हैकिंग करते हैं। उन्हीं से सीखकर उसने इंटरनेट से अधिकारियों व नेताओं के नाम व फोटो लिए और लोगों को ठगने के लिए यह हरकत की। इसी में अलीगढ़ एसएसपी के नाम व फोटो का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed