फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrangements do not want the election of student union

Aligarh News: इंतजामिया नहीं चाहती छात्रसंघ का चुनाव

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arrangements do not want the election of student union
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में एएमयू इंतजामिया नहीं है। ऐसा कहना छात्रों का है। एएमयू कोर्ट सदस्य के 50 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त हैं। कोर्ट सदस्य छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और एक कैबिनेट होते हैं। मगर उनके अधिकारों से उन्हें वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन




छात्र प्रतिनिधि न होने से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा है। चुनाव न होने के मसले पर छात्रों में आक्रोश है। उधर, बृहस्पतिवार को कार्यकारी परिषद की बैठक होगी, जिसमें कुलपति पैनल से लेकर अन्य बिंदुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन





एएमयू में छात्रसंघ चुनाव तो हर बार होना चाहिए और अपने निर्धारित समय पर, लेकिन एएमयू प्रशासन तब तक चुनाव नहीं करवाता है, जब तक छात्र धरना प्रदर्शन न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फैजुल हसन, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, एएमयू



छात्रसंघ से ज्यादा जरूरी विश्वविद्यालय का नेतृत्व है, क्योंकि कुलपति छात्र संघ का संरक्षक होता है। मजबूत कुलपति आएं, जो छात्र संघ और विश्वविद्यालय दोनों का नेतृत्व करें।
सलमान गौरी, छात्र नेता, एएमयू



एएमयू प्रशासन छात्रसंघ चुनाव नहीं होने देना चाहता है। छात्रों को एक होकर चुनाव व कोर्ट सदस्य के लिए मांग करनी चाहिए। जवाब न मिलने पर धरना देना चाहिए।

-इमरान खान, छात्रनेता, एएमयू




छात्रसंघ चुनाव होना बहुत जरूरी है। यूनिवर्सिटी में आए दिन छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रवेश प्रक्रिया खत्म होने पर है, इसलिए चुनाव जल्द हो।
-हमजा जमशेद, छात्रनेता, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed