फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   arpitaa bansal is all set to win hearts with her new song sufna viyah da

अर्पिता बंसल अपने नए गीत 'सुफना वियाह दा' से लोगों का दिल जीतने के लिए फिर से हैं तैयार

Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
arpitaa bansal is all set to win hearts with her new song sufna viyah da
अर्पिता बंसल - फोटो : amar ujala

सिंगर अर्पिता बंसल, जिन्होंने अब तक अपनी सुरीली आवाज से कई सर्वश्रेष्ठ गीतों को गाया है। वह, 'रांझा' गाने से प्रशंसकों को प्रभावित करने के बाद फिर से अपने एक और आगामी गीत 'सुफना वियाह दा' के साथ लोगों का दिल जीतने को एकदम तैयार हैं। हाल ही में, गायिका ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। 

विज्ञापन


अर्पिता बंसल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने आगामी गीत का लुक पोस्टर शेयर कर एक बार फिर से अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। वैसे, गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


अर्पिता बंसल इस गीत के साथ एक सुंदर संदेश लेकर आ रही हैं, 'प्यार की कोई सीमा और बाधा नहीं है, यह एक दिव्य भावना है।'

"वे ओह प्यार ही की जेहदा वेख के कित्ता, ओह यार ही की जहां साथ न दित्ता... 

खुशियां छ लाया गल नाल जिह्नु, लोड पैन ते ओहदे लेई कुछ ना किट्टा” 

वैसे, अर्पिता की आवाज काफी सुकून देने वाली है। वहीं, यह मूड को खुशनुमा बनाने में भी मदद करती है। म्यूजिक वीडियो में दिखाएं गए प्यारे पल वास्तव में गीत के बोल को बयां करते हैं। इसके अलावा, अर्पिता बंसल के गाने में दिखाए गए स्थान वास्तव में पंजाब की सुंदरता का सार प्रस्तुत करते हैं। वेशभूषा का चुनाव भी उपयुक्त है, जो पात्रों के व्यक्तित्व का पूरक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्पिता बंसल, जो एक भारतीय गायिका, अभिनेत्री और पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़ी एंटरप्रेन्योर हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण नाभा, पंजाब में हुआ था। अर्पिता बंसल का पहला गीत "लकीरन" (2018) सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा लॉन्च किए गए एक व्यक्तिगत संगीत वीडियो के लिए था, जो पंजाबी दर्शकों के बीच एक व्यावसायिक हिट बन गया। वह पंजाबी पॉप और पंजाबी लोक संगीत की शैली में अपने स्वतंत्र गीतों के लिए जानी जाती है। 


उनका व्यक्तिगत पंजाबी संगीत वीडियो "यारा" (2020) टाइम्स म्यूजिक के साथ रिलीज हुआ। वैसे, अर्पिता की आवाज कानों को सुकून देने वाली है। वह वास्तव में एक अद्भुत कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी गूढ़ आवाज और कलात्मक प्रतिभा से कई लोगों का दिल चुराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed