फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   armers taking out vehicle rally stopped

वाहन रैली निकाल रहे किसानों को रोका, नोकझोंक

Wed, 13 Jul 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
armers taking out vehicle rally stopped
अतरौली के नायब तहसीलदार काजल तोमर को सौंपते जिलाध्यक्ष/ हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की दोपहिया वाहन रैली को रोकने पर किसान भड़क गए और उनकी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रांतीय संगठनों के आह्वान पर कलेक्ट्रेट में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन, भारतीय किसान संगठन, किसान सेना आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम केबी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानूनों की वापसी के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी, अग्निपथ योजना को वापस लेने, प्रस्तावित बिजली कानून, पराली कानून की वापसी, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी एवं शहीद और घायल किसानों को मुआवजा देने की मांगे शामिल हैं। इस मौके पर बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के संयोजक अशोक प्रकाश, अध्यक्ष रमेशचंद्र विद्रोही, जेके शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अरविंद चौधरी, भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार कायम सिंह यादव, किसान सेना के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने दोपहिया वाहन रैली निकाली। आरोप है कि चितकुरा गांव में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने रैली को रोक दिया। गुस्साए किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार काजल तोमर ने ज्ञापन लिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा सुभाष यदुवंशी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी जयंती देवी, उपाध्यक्ष सुमन लता लोधी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र नायक गोपी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण सिंह, छात्र मोर्चा जिला महासचिव गगन राजपूत, जिला आईटी प्रभारी छात्र सभा कमल सिंह वर्मा, तहसील अध्यक्ष छात्र मोर्चा अतरौली जितेंद्र कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कौड़ियागंज राजबहादुर लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed