{"_id":"607c93b38ebc3ed1e853d5ce","slug":"area-wise-allocation-of-hospitals-for-recruitment-of-covid-patients-city-office-news-ali2613965177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए क्षेत्रवार अस्पतालों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए क्षेत्रवार अस्पतालों का आवंटन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार देररात क्षेत्र के हिसाब से कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों का आवंटन किया। अब किसी भी मरीज को सीधे दीनदयाल अस्पताल या फिर जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती नहीं किया जाएगा। सबसे पहले मरीज को प्राथमिक कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। अगर, मरीज की स्थिति गंभीर है तो उसे पहले दीनदयाल अस्पताल रेफर किया जाएगा। अगर, यहां भी स्थिति काबू में नहीं आती है तो जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक करते हुए कोविड मरीजों के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय/स्थान चिन्हित कर अस्पतालों की क्षेत्रवार सूची जारी की। सूची के मुताबिक छेरत सीएचसी में मलखान सिंह जिला अस्पताल, अकराबाद, हरदुआगंज, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, जवां में जांच कराने पर संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को रेफर किया जाएगा। मंगलायतन विवि परिसर स्थित कोविड अस्पताल में लोधा, इगलास, गोंडा, क्वार्सी इलाका, शहर का गांधी पार्क बस स्टैंड के बाद से सासनी गेट क्षेत्र तक के मोहल्लों के मरीज, आगरा रोड इलाके के मरीज, भुजपुरा, मडराक इलाके के मरीजों को भेजा जाएगा।
सीएचसी खैर में खैर व टप्पल ब्लाक के मरीजों को भेजा जाएगा। सीएचसी चंडौस में गभाना, चंडौस के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। अतरौली सीएचसी में गांधी पार्क बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डा, सारसौल बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व शहरी क्षेत्र अलीगढ़ के अलावा छर्रा, बिजौली, अतरौली, गंगीरी में जांच के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को रेफर किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को सोमवार से ही लागू किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। मरीजों की कोरोना कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी।