{"_id":"58dac5f54f1c1b027c63f6fa","slug":"arbaaz-s-question-paused-at-malika-left-the-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबाज के सवाल पर उखड़ीं मलाइका, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबाज के सवाल पर उखड़ीं मलाइका, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू होतीं बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने मंगलवार को अलीगढ़ आईं प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पूर्व पति अरबाज खान को लेकर किए गए सवाल पर बुरी तरह भड़क गईं और प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर चली गईं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ साढ़े चार मिनट ही मौजूद रहीं। इसमें से साढ़े तीन मिनट स्वागत संबोधन और ज्वैलरी की ब्रांडिंग के संबोधन में चले गए।
जब सवाल-जवाब की बारी आई तो दूसरे सवाल पर ही मलाइका भड़क कर पत्रकार वार्ता से उठकर चली गईं। इससे पहले मलाइका ने कहा कि वह पहली बार अलीगढ़ आईं हैं। लेकिन शहर का नाम बहुत सुना है। उन्होंने कहा कि आजकल यूपी में चल रहा एंटी रोमियो अभियान बेकार का है। यूपी में बहुत धमाल हो रहा है। पत्रकारों के यह पूछने पर कि धमाल से उनका क्या मतलब है? धमाल हो रहा है या बवाल हो रहा है? इस पर मलाइका ने कहा कि उनका मतलब है यूपी में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। परिवर्तन हो रहा है। धानी टच की पीले कलर की ड्रेस पहने और नीले रंग की नेल पालिश लगाए मलाइका दिलकश अंदाज में नजर आईं। पत्रकार वार्ता में सिर्फ दो सवाल ही हो सके।
पहला सवाल यह था कि अरबाज कैसे हैं? इस पर उन्होंने सवाल पूछने वाले का नाम पूछा और कहा कि वह मुंबई जाकर अरबाज को बता देंगी कि आप उन्हें याद कर रहे थे। दूसरा सवाल था कि क्या तलाक होने के बाद फिर से अरबाज और आप साथ हो रहे हैं? इस पर मलाइका बोलीं मैं यह सब क्या आपको बताकर करूंगी? जब कहा गया कि हमें तो नहीं लेकिन लोग तो जानना चाहते हैं? इस पर मलाइका माइक मेज पर रखकर झटके से खड़ी हुईं और पत्रकार वार्ता बीच में ही छोड़कर चली गईं। इस अवसर पर दिनेश ज्वैलर्स बेलौन वाले, प्रियांक, पीसी ज्वैलर्स के सीईओ आरके शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बड़ी आरजू थी मुलाकात की
न जी भर के देखा न कुछ बात की, बड़ी आरजू थी मुलाकात की। रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में मंगलवार को मलाइका अरोड़ा को कवर करने के लिए आए पत्रकारों के अलावा अन्य लोग भी थे, जो मलाइका को देखने और उनसे मिलने आए थे, उन्हें कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से आईं मलाइका के इस तरह भड़क कर कार्यक्रम स्थल से चले जाने से उन्हें भी मायूसी हाथ लगी। इस दौरान कई बार लोगों ने और मीडिया कर्मियों ने मलाइका से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ चल रहे बाउंसरों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और कार तक ले गए।