{"_id":"60de1a088ebc3ebc68764a1a","slug":"appreciated-the-service-of-doctors-during-the-corona-period-city-office-news-ali2670234184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में डॉक्टरों के सेवाभाव को सराहा, किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में डॉक्टरों के सेवाभाव को सराहा, किया सम्मान
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान कठिन वक्त में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करने वाले ऐसे डॉक्टरों के प्रति डॉक्टर्स डे पर सम्मान प्रकट किया गया। शहर में विभिन्न संगठनों ने समारोह आयोजित कर डॉक्टरों को सम्मानित किया और उनके सेवाभाव की सराहना की गई। चिकित्सकों ने भी कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क एवं सफाई का संदेश दिया। इस मौके पर कई जगहों पर पौध रोपण पर हरियाली का भी महत्व समझाया गया। प्रकृति से खिलवाड़ मानव जीवन का खतरे में डाल सकता है। इसके अलावा, चिकित्सकों ने भी शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की।
तालानगरी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्राइमरी हेल्थ सेंटर का विधायक संजीव राजा एवं अनिल पाराशर ने उद्घाटन किया। सेंटर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने किया। 450 मरीजों को परामर्श दिया गया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. विजय पाल, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. मुकुल वार्ष्णेय, डॉ. नीति गोयल, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. अलका मित्तल आदि मौजूद थी।
सीएमओ डॉ. कल्याणी सम्मानित
अलीगढ़। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ ने सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी को सम्मानित किया। जेएन मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. राकेश भार्गव ने कोविड-19 के उपचार तथा मनोचिकित्सक डॉ. अंतरा माथुर ने कोविड के बाद रखने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अनुपम भास्कर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जीवन में शामिल करें योग एवं प्राणायाम
अलीगढ़। रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क एवं सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही जीवन में योग एवं प्राणायम को शामिल करने का सुझाव दिया।
मरीजों को नया जीवन देते हैं चिकित्सक
अलीगढ़। अशोक पैथोलॉजी के चिकित्सकों का कहना है कि डॉक्टर जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों की न सिर्फ इलाज करते हैं बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी देते हैं। डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी दुनिया भर में कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में संक्रमित होकर एक बड़ी कीमत भी चुका रहे हैं।
दूरबीन विधि से ऑपरेशन शुरू
अलीगढ़। रावत हॉस्पिटल के संचालक का कहना है कि चिकित्सा सुविधाओं में तेजी से विकास हो रहा है। शहर के निवासियों को अब चिकित्सा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ता है। तमाम सुविधाएं यहां उपलब्ध है। रावत हॉस्पिटल में पित्त की नली का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
अलीगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा डॉक्टर्स दिवस एवं सीए दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग पाराशर, डॉ. अमित आर्य, डॉ. पीयूष, डॉ. चंद्रशेखर, राजीव कृष्ण, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता पलक, आकाशदीप वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।