{"_id":"6a5e8f60c81cf91c6f0f2b4b","slug":"applications-invited-for-the-post-of-chairperson-of-the-permanent-lok-adalat-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1025107-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर मांगे आवेदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अलीगढ़ सहित प्रदेश के नौ जिलों में स्थायी लोक अदालतों के अध्यक्ष पद पर आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
यह प्रक्रिया विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22बी के तहत शुरू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने बताया कि अलीगढ़, आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीर नगर, पीलीभीत, एटा, गौतमबुद्धनगर और मथुरा जिलों में पद रिक्त हैं। इन पर चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। इधर, अलीगढ़ स्थायी लोक अदालत के सदस्य सत्यदेव उपाध्याय को राज्य स्तर से जारी हुए आदेश के क्रम में फिलहाल मथुरा स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद पर संबद्ध किया गया है। वहां पद रिक्त होने के कारण यह प्रक्रिया अपनाई गई है। ब्यूरो