फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita Amar Ujala Aligarh

अपराजिताः आत्मनिर्भर महिलाओं की देश की प्रगति में अहम भूमिका

Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Amar Ujala Aligarh
अपराजिता संगोष्ठी में अपनी बात रखती कविता चौहान किग्सवे पब्लिक स्कूल में। - फोटो : CITY OFFICE
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत विश्व भारतीय पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक बार प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक को घरों में प्रतिबंधित करने की छात्राओं ने शपथ ली।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुनीता जादौन ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि घरों में होने वाले आयोजनों में खाना परोसने की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है। इसलिए सभी छात्राएं अपनी मां से प्लास्टिक व थर्माकोल के गिलास, दौने, पत्तल, चम्मच आदि उपयोग न करने की अपील करेंगे। वहीं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को भी अवगत कराएंगे। यह जानकारी अपने आस पड़ोस में भी जागरूकता फैलाकर प्लास्टिक का उपयोग बंद करवाया जाए।
विज्ञापन

......................
आत्म निर्भर महिलाओं की देश की प्रगति में प्रमुख है भूमिका
देश की प्रगति में आत्मनिर्भर महिलाओं की प्रमुख भूमिका होती है। शहर की अधिकांश महिलाएं शिक्षित होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं, लेकिन देहात क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका काफी नगण्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत तालसपुर स्थित किंग्सवे पब्लिक स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं ने कहे। गौरव गौरव शोसल एंड डवलपमेंट सोसाइटी व राधे राधे वोमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाओं की ही घरों में इज्जत रहती है। जबकि कई परिवारों में घरेलू महिला को प्रताड़ित भी किया जाता है। इसके लिए महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए।

जिस प्रकार यह दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती है। उसी प्रकार यह देश भी महिलाओं के बिना कैसे आगे बढ़ सकता है। इसलिए महिलाओं की गरिमा रखना जरूरी है। इस मौके पर रागिनी राजपूत, कविता चौधरी, रजनी चौधरी, शालिनी शर्मा, शीतल शर्मा, सागर सिंह, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed