{"_id":"5d6c1fcf8ebc3e016b6ae13f","slug":"aparajita-amar-ujala-aligarh-aligarh-news-ali2124504123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः शिविर लगाकर महिलाओं को दिया बांझपन दूर करने का परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः शिविर लगाकर महिलाओं को दिया बांझपन दूर करने का परामर्श
विज्ञापन
अपराजिताः किलकारी हॉस्पीटल में आयोजित स्वास्थ शिविर में मरीजों की जांच करते डाक्टर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत विक्रम कालोनी स्थित किलकारी मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर महिलाओं तथा बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यहां 25 महिला रोग, 12 बाल रोग तथा दस सीलियक रोग के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएमयू के कुल सचिव अब्दुल हमीद आईपीएस, एसपी सिटी अभिषेक, डॉ. राखी मेहरोत्रा, डॉ. विकास मेहरोत्रा व अपोलो से आए बच्चों के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गोपालन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. राखी मेहरोत्रा ने बांझपन से परेशान 25 महिलाओं को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बांझपन की बढ़ती समस्याओं के प्रमुख कारण तनाव ग्रस्त जीवनशैली, जनंनांगों की टीबी की बीमारी, अधिक उम्र में विवाह, पीसीओडी, हार्मोनल असंतुलन है।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि समय पर उपचार शुरू होने से इलाज संभव है। डॉ. विकास मेहरोत्रा ने थाइराइड रोग से पीड़ित 12 बच्चों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि जन्मजात से होने वाली थाइराइड की कमी दिमागी अपंगता का प्रमुख कारण है। इसलिए नवजात के जीवन के तीसरे दिन थाइराइड की जांच जरूरी है। अपोलो अस्पताल से आए शरद गोपालन ने गेहूं की एलर्जी से ग्रसित सीलियक रोग के दस बच्चों का परीक्षण कर परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में खून की कमी, बजन, लंबाई का न बढ़ना, बार बार पेट में दर्द होना, पेट फूलना, दस्त होना, सिलियक रोग के प्रमुख लक्षण हैं। समय पर जांच एवं उपचार से बच्चा सामान्य जीवन तथा सामान्य शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्राप्त कर सकता है। एडीए मार्केट स्थित सीता मेडिकोज के डायरेक्टर अमित मेहरोत्रा ने थाइराइड की दवाएं निशुल्क बांटी।
विज्ञापन
अजय मेहरोत्रा, विशाल वार्ष्णेय इलैक्ट्रा का मुख्य रूप से सहयोग रहा। वहीं मीडिया पार्टनर बने करंट एफएम की आरजे ज्योति व एएस न्यूज के अनुपम सक्सेना मौजूद रहे।