फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anuj threw the best javelin

अलीगढ़ः खैर में हुए खेलकूद, अनुज ने सबसे बेहतर भाला फेंका

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Anuj threw the best javelin
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम इंटर कॉलेज खैर के मैदान में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने किया। चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स ,कबड्डी आदि खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शिप्रा सिंह ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर शिवकुमार, द्वितीय स्थान पर प्रभु कुमार एवं तृतीय स्थान पर सूरज चौधरी रहे। 200 मीटर दौड़ में क्त्रस्मश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान गौरव, गोविंद और शिवम ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में रिंकू, गिरीश, बागेश ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में प्रथम अंशुल, द्वितीय शिवम और तृतीय स्थान देव कुमार ने प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में करणवीर, विकास, संदीप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में शिवम चौधरी ने प्रथम, अकरम अली ने द्वितीय एवं अमन खान ने तृृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमश: शीलू, अभिषेक, सचिन चौधरी रहे। भाला फेंक में प्रथम अनुज, द्वितीय अमित, एवं तृतीय शिवम रहे। कबड्डी में जरारा की टीम विजेता और अंडला की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इसी तरह से बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तनु कुमारी प्रथम, खुशी तोमर द्वितीय एवं कल्पना तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में तनु कुमारी, निशा बघेल, कल्पना तोमर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निशा, शीतल, चंचल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, निशा बघेल द्वितीय एवं राजश्री तृतीय तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका ,खुशबू, रश्मि में क्रमश: पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनीता प्रथम, सुरेखा एवं प्रियंका द्वितीय और तृतीय नीलम रही। गोला फेंक में स्नेहा प्रथम, अनीता द्वितीय एवं नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग से क्रीड़ा शिक्षक साहिब सिंह डूडेला, (एआरपी. टप्पल), वेदपाल सिंह पीटीआई, हरेंद्र रावत, दिलीप कुमार गौतम, रूपेंद्र कुमार एवं युवक मंगल दल से आलोक कुमार ने रेफरी की भूमिका अदा की। अंत में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुशांत सिंह व्यायाम प्रशिक्षक एवं खेलजगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed