{"_id":"600098d38ebc3e2ecf239c01","slug":"anshu-gaur-threatened-again-city-office-news-ali253770153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रजापति के खिलाफ गवाह देने वाले अंशू गौड़ को फिर से मिलीं धमकियां, कहा- पीछे नहीं हटा तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री प्रजापति के खिलाफ गवाह देने वाले अंशू गौड़ को फिर से मिलीं धमकियां, कहा- पीछे नहीं हटा तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे
Fri, 15 Jan 2021 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमे में गवाह अंशू गौड़ को फिर से धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर अंशू ने दो लोगों को नामजद करते हुए क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अंशू गौड़ निवासी महावीर नगर क्वार्सी ने रवि शर्मा निवासी मुरादाबाद व शैलेंद्र शर्मा उर्फशेलू को नामजद कर यह मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया है कि ये लोग फेसबुक एकाउंट पर अंशू व उनके पिता को लेकर तमाम आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं। ये लोग लगातार धमकियां दे रहे हैं और फोन पर कहते हैं कि अगर गायत्री प्रतापति मामले में खुद पीछे नहीं हटा तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन
फेसबुक पर लिखी गई टिप्पणी में यहां तक कहा गया है कि अंशू व उसके परिवार का पुराना धंधा इसी तरह लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनसे रकम ऐंठने का है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार मुकदमा धमकी व आईटी एक्ट की धारा में दर्ज किया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन