{"_id":"664e5b2094a4650d1503de6e","slug":"another-truck-collides-with-a-parked-truck-from-behind-driver-cleaner-dies-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100892-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत
Thu, 23 May 2024 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 23 May 2024 02:22 AM IST
सार
बुलंदशहर की ओर से मुर्गी दाना लेकर एक ट्रक अलीगढ़ की ओर जा रहा था। भांकरी के पास पीछे का एक टायर पंचर हो गया। इस पर क्लीनर हरेंद्र सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी मोदीनगर गाजियाबाद जैक लगाकर पहिया उठा रहे थे। इसी बीच पीछे से पेपर लादकर आ रहा ट्रक पंचर खड़े ट्रक में तेजी से टकरा गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त का ट्रक को हटाती क्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
21 मई की देर रात अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर भांकरी के पास सड़क पर पंचर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पंचर खड़े ट्रक का क्लीनर और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिये क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
बताते हैं कि बुलंदशहर की ओर से मुर्गी दाना लेकर एक ट्रक अलीगढ़ की ओर जा रहा था। भांकरी के पास पीछे का एक टायर पंचर हो गया। इस पर क्लीनर हरेंद्र सिंह (55) पुत्र गोपाल सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी मोदीनगर गाजियाबाद जैक लगाकर पहिया उठा रहे थे। इसी बीच पीछे से पेपर लादकर आ रहा ट्रक पंचर खड़े ट्रक में तेजी से टकरा गया।
विज्ञापन
इससे क्लीनर हरेंद्र सिंह पहिये के नीचे जबकि पेपर लदे ट्रक के चालक चंद्रपाल (45) पुत्र हुकुम सिंह निवासी मंडी के पीछे थाना व जिला औरैया केबिन में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक चंद्रपाल सिंह को बाहर निकाला और क्लीनर हरेंद्र सहित जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर दोनों के परिवार वाले भी अलीगढ़ पहुंच गए थे।
विज्ञापन