फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another patient beats Corona in medical college

मेडिकल कॉलेज में एक और मरीज ने कोरोना को मात दी

Thu, 21 May 2020 06:58 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 21 May 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Another patient beats Corona in medical college
CoronaMedicine, Coronaindia - फोटो : Pexels
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में एक और मरीज ने कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अपने घर के लिए रवानगी की। इस तरह जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 21 मरीज कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर जा चुके हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी और माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक युवक जिसका उपचार प्रो. एसए खान, डॉ. रूही खान एवं डॉ. रिजवान अहमद ने किया, उसे अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से अब तक 21 कोविड मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है या इनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद एल-1 अस्पताल में भेजा जा चुका है। एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की और कोविड मरीजों के ठीक होने की गति में तेजी आने पर संतोष व्यक्त किया।  मेडिकल कॉलेज अब तक 10568 कोविड परीक्षण कर चुका है। यह परीक्षण नि:शुल्क किए गए हैं और इनमें 237 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed