{"_id":"67af7322358b96b7b30240c7","slug":"another-girl-leg-broken-in-police-recruitment-race-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: एक और युवती का पांव टूटा, दौड़ में 187 अभ्यर्थी फेल, जारी है दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: एक और युवती का पांव टूटा, दौड़ में 187 अभ्यर्थी फेल, जारी है दौड़
Fri, 14 Feb 2025 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:15 PM IST
सार
आगरा के बरहन गांव कंदराऊ अमानाबाद की गुंजन अचानक गिर गई। जिसका पांव टूट गया।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड लगाती युवती घायल कुमारी गुंजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए दौड़ जारी है। 14 फरवरी को पांचवें दिन भी एक युवती दौड़ते समय झटके के साथ गिर गई और उसका पांव टूट गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन अपने साथ ले गए। इधर, 14 फरवरी की परीक्षा में 187 महिला अभ्यर्थी फेल हुई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ पीएसी-45 में चल रही है। जिसमें दौड़ के पांचवें दिन 14 फरवरी को 1050 महिला वर्ग की अभ्यर्थी दौड़ के लिए बुलाई गई थीं। सुबह नियत समय पर 2.4 किमी की दौड़ क्रमवार टोली बनाकर शुरू की गई।
विज्ञापन
इसमें से 968 उपस्थित रहीं, जबकि 187 फेल व 781 पास हुई हैं। वहीं आगरा के बरहन गांव कंदराऊ अमानाबाद की गुंजन अचानक गिर गई। जिसका पांव टूट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन साथ ले गए। नोडल अफसर एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन