{"_id":"6a691dbf57d2e11b610d33bd","slug":"announcement-to-continue-the-agitation-until-demands-are-met-aligarh-news-c-2-gur1004-1030523-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज के कर्मचारी।
- फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
क्षेत्रीय प्रबंधक के स्थानांतरण या निलंबन की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। वहीं 26 जुलाई से शुरू हुई भूख हड़ताल का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हर्ष गौतम और प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लगातार तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश यादव और कानपुर से आए वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुरेश सिंह ने भी पूरे दिन व्रत रखकर आंदोलन को समर्थन दिया।
तेज बारिश के बावजूद अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।