फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal trader shot

25 लाख के विवाद में मारी पशु व्यापारी को गोली

Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Animal trader shot
महानगर के क्वार्सी बाईपास स्थित मंजूरगढ़ी के पास शनिवार की रात पशु व्यापारी पर हुए हमले में छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं घायल की हालत में सुधार है। इस घटना के मूल में 25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

अतरौली निवासी पशु व्यापारी रहीश कुरैशी पुत्र सिद्दी खान अपने दोस्त बबलू के साथ कार से छेरत आए थे। लौटते समय मंजूरगढ़ी गेट के पास तीन बाइक सवारों ने कार ओवरटेक कर रुकवाने के बाद उन पर फायरिंग की। इस हमले के दौरान दोस्त को कार से उतारकर भाग दिया गया था। खबर पर आई पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसकी हालत में सुधार है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार 25 लाख रुपये को लेकर उसका विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में हमला हुआ है। इस संबंध में दर्ज मुकदमे में समद, भूरा, पप्पू, इरशाद, जाकिर व असहर अली खान नामजद किए गए हैं। पुलिस सभी को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed