फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anguri farm houses break ADA seal

न पुलिस के डंडे का डर, न कोर्ट का खौफ, अंगूरी फार्म हाउस वालों ने फिर तोड़ दी एडीए की सील

Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anguri farm houses break ADA seal
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस व एडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़ने के मामले में गांव सिंधौली बिजली कालोनी के पास अंगूरी फार्म हाउस के संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह तीसर बार है जब फार्म हाउस संचालक ने एक मुकदमा पहले से दर्ज होने के बावजूद सील तोड़ी है। ऐसा प्रतीत होता है उसे न्यायालय, पुलिस और एडीए का खौफ नहीं है। वहीं चर्चा है कि इस मामले में थाना पुलिस स्तर से अधिकारियों के आदेश की बार-बार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव सिंधौली बिजली कालोनी के पास अंगूरी फार्म हाउस के नाम से सिंधौली निवासी पंकज सिंह पुत्र सत्येंद्र का फार्म हाउस है। जो बिना नक्शा पास कराये बनाया जा रहा था। इसका प्रयोग वह शादी समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए किराये पर देने के लिए करता है। अगस्त माह में नक्शा पास न होने के मामले में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने फार्म को सील कर दिया था। लेकिन संचालक पंकज ने सील तोड़कर फार्म हाउस में निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत मिलने पर एडीए ने निर्माण रुकवाते हुए दोबारा से सील लगा दी और पंकज के खिलाफ थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि संचालक ने न केवल सील तोड़ दी, बल्कि एडीए की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर दी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने एडीए का पक्ष जानने के बाद एसएसपी को सीलिंग की कार्रवाई करने के आदेश दिए। 11 दिसंबर को पुलिस एवं एडीए ने एक बार फिर फार्म को सील कर दिया। लेकिन संचालक पंकज एवं सत्येंद्र सिंह ने सभी कार्रवाई की बात छिपाते हुए आयुक्त अलीगढ़ मंडल को फार्म हाउस में 11 एवं 13 दिसंबर को शादी का हवाला देते हुए प्रार्थनापत्र देकर अनुमति ले ली। जब एडीए ने कमिश्नर को सभी तथ्यों से अवगत कराया तो उन्होंने अनुमति वापस ले ली। लेकिन संचालक ने एक बार फिर सील तोड़ डाली। इसकी शिकायत जब एसएसपी को मिली तो उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को बुलाकर डांटा और दोबारा से सीलिंग में सहयोग करने तथा नक्शा पास होने तक सील किसी भी दशा में न टूटने देने के आदेश दिये। इसके बाद प्राधिकरण के एई महाराज सिंह ने तीसरी बार फार्म हाउस सील करते हुए दोनों आरोपियों पंकज व सत्येंद्र के खिलाफ गांधीपार्क थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। थानाध्यक्ष गांधीपार्क शंभूनाथ सिंह ने बताया कि संचालक एवं एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed