फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry women jammed due to lack of water

अलीगढ़: पानी न आने से गुस्साईं महिलाओं ने लगाया जाम

Thu, 16 Feb 2023 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Angry women jammed due to lack of water
मथुरा रोड पर पानी की सप्लाई नही होने पर जाम लगती महिलाएं को हटाती पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
आठ दिन से घरों में पानी आपूर्ति न होने से गुस्साईं महिलाओं ने मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

सासनी गेट स्थित शिव विहार कॉलोनी में आठ दिन से घरों में लगे टंकी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोगों ने पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत नगर निगम में की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन पड़ोसियों के यहां सबमर्सिबल लगा है, वहां से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। एकत्र होकर सभी शाम 6:45 बजे मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवाजाही प्रभावित होने लगी। वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जाम खोलने के लिए कहा। इस बात पर पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक हो गई। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed