फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry in AMU students on firing, chaos and hooliganism

Aligarh News: फायरिंग, अराजकता और गुंडागर्दी पर एएमयू के छात्रों में गुस्सा

Thu, 07 Dec 2023 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry in AMU students on firing, chaos and hooliganism
एएमयू कैंपस में दो गुटों में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक मेडिकल छात्रा के गोली लगने से घायल हो गई। हर बार की तरह इस बार भी एएमयू इंतजामिया ने इसे बाहरियों का झगड़ा बता रहा है। यह हाल तब है कि जबकि बाहरियों पर हाईकोर्ट भी टिप्पणी कर चुका है, इसके बाद बाहरी लोगों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा। फायरिंग, अराजकता और गुंडागर्दी पर छात्रों व छात्राओं में गुस्सा है।
विज्ञापन





घटना ने फिर से उच्च न्यायालय की अवमानना की है? बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक इस तरह की गुंडा गर्दी होगी और बाहरी कैंपस में अराजकता का कारण बनते रहेंगे? इंतजामिया इनकी रोकथाम पर क्या कभी कोई ठोस कदम उठा पाएगा या नहीं?, कैंपस में वारदात करने वालों को बाहरी बताकर कब तक अपराधियों को बचाया जाता रहेगा।
विज्ञापन





बुधवार को हुई इस घटना को लेकर अब तक की जांच में सामने आया है कि तीन दिन पहले सेंट्रल कैंटीन में जैद अली नाम के छात्र को पीटा गया था। जो सर सैयद हाल में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसने एक दर्जन पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जैद पर हमले की घटना में नामजद ही बुधवार को हुई घटना में अब तक सामने आए हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर कैंपस में छात्र-छात्राओं में बेहद गुस्सा है। घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने एएमयू इंतजामिया के प्रति गुस्सा जाहिर किया है। प्रॉक्टर डा.वसीम अली का कहना है कि दो बाहरी गुटों में झगड़े के दौरान फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन







आखिर कब तक आते रहेंगे बाहरी

चाहे कैंपस में अराजकता का मामला हो या कैंपस से आतंकियों के पकड़े जाने का, हर बार एएमयू प्रशासन इसी तरह कूटनीतिक बयान जारी करती है। गुंडागर्दी करने वालों को बाहरी बताया जाता है। आतंकियों पर कभी ये स्पष्ट नहीं किया जाता कि वह छात्र है या नहीं, जबकि हाईकोर्ट स्तर से कैंपस में प्रवेश के अलावा हॉल और हॉस्टलों में बाहरियों पर रोकथाम के लिए एएमयू को नियमावली लागू करने संबंधी आदेश दिया है। यह आदेश सीएए-एनआरसी उपद्रव संबंधी एएमयू छात्रों की अर्जी खारिज करते हुए दिया था। मगर उस आदेश का आज तक पालन होते नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed