{"_id":"65020ddff575ac1e6a0cff46","slug":"angered-by-the-beating-in-khair-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-noida-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-211635-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर में हुई पिटाई, क्षुब्ध युवक ने नोएडा में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर में हुई पिटाई, क्षुब्ध युवक ने नोएडा में फांसी लगाकर दी जान
Thu, 14 Sep 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:00 AM IST
सार
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर युवग के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी कुछ फुटेज मृतक के परिजनों के पास है, जिसे उन्होंने पुलिस को भी दिखाया। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक रंगबाज हैं और दहशत फैलाने के लिए अक्सर मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
गांव ऐंचना निवासी युवक कृष्णमुरारी को रंगबाजी में कुछ युवकों ने खैर बुलाकर पीटा। इस दौरान युवक ने नोएडा जा रही चलती बस में चढ़कर खुद को बचाया। इस घटना से आहत युवक ने नोएडा में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बुधवार को उसका शव लेकर परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल नोएडा का बताकर वहां जाने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण शव ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
कृष्णमुरारी (23) उर्फ राधेश्याम गांव ऐंचना निवासी उमाशंकर सारस्वत का पुत्र था। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और ग्रेटर नोएडा में गांव कुलेसरा में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उमाशंकर गांव में दूध का काम करते हैं। वह कुछ समय से गांव में ही था। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार को प्रातः दस बजे गांव का एक युवक उसे अपने साथ बुलाकर खैर ले गया और अपने कुछ अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। इन लोगों ने घात लगाकर शिवधाम के निकट उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
राधेश्याम वहां से किसी तरह बचकर भागा तो युवकों ने बाइकों से उसका पीछा किया और उसे अलीगढ़ पलवल मार्ग पर हरगोविंद स्कूल के सामने पकड़ लिया। वहां भी उसके साथ मारपीट की। कृष्णमुरारी किसी तरह उनसे बचकर भागा और चलती बस में चढ़कर नोएडा अपने कमरे पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने वहां पर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। नोएडा पुलिस ने पोस्टामार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिवार वाले बुधवार सायं करीब साढ़े सात बजे शव लेकर खैर थाने पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद सीओ राजीव द्विवेदी कोतवाली पहुंचेे। उन्होंने परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात्रि में मृतक के पिता उमाशंकर की तहरीर पर गांव ऐंचना निवासी ललित पुत्र राजेश, हिमांशु पुत्र प्रमोद, सुमित पुत्र विशन, तेजू पुत्र राजेन्द्र, विकास पुत्र रोहताश, मोहित पुत्र राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने मामले में जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर कृष्णमुरारी के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी कुछ फुटेज मृतक के परिजनों के पास है, जिसे उन्होंने पुलिस को भी दिखाया। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक रंगबाज हैं और दहशत फैलाने के लिए अक्सर मारपीट करते रहते हैं। पहले भी वह कई घटनाएं कर चुके हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।