फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angered by comments on the national president, protests erupted

Aligarh News: राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी से गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 11 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Angered by comments on the national president, protests erupted
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : samvad
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित भाषा में की गई विवादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में गुस्सा है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महानगर कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



यहां असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दाैरान कांग्रेसियों व पुलिसकर्मियों के बीच पुतला छीनने को लेकर छीना झपटी व तीखी नोंकझोंक हुई। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए इस तरह के निम्न स्तर के बयान देना न केवल उनकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन



उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से मांग की कि असम के मुख्यमंत्री के बयानों का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। महानगर अध्यक्ष नवेद खान, ऋषि भारद्वाज, पूरनचंद देशमुख, डाॅ. शंकरलाल, कैलाश वाल्मीकि, जियाउद्दीन राही, शाहिद खान, आनंद बघेल, नादिर खान, डाॅ. राकेश सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed